तुमगाँव : जुआ खेलने से मना करने पर अश्लील गाली गलौज और मारपी... - CG Sandesh

तुमगाँव : जुआ खेलने से मना करने पर अश्लील गाली गलौज और मारपीट, केस दर्ज

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोला में जुआ खेलने से मना करने पर अश्लील गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम अछोला निवासी देवेन्द्र धीवर ने पुलिस को बताया कि 2 नवम्बर को उसके चाचा त्रिलोक धीवर के द्वारा भावेश यादव को तालाब किनारे जुआ खेलने से मना करने पर भावेश यादव अपने साथियों के साथ त्रिलोक से गाली गुप्तार कर वाद विवाद करने लगा.

कुछ देर बाद भावेश यादव अपने भाईयो भूपेन्द्र यादव, रोमेन्द्र यादव एवं अन्य साथियों के साथ देवेन्द्र के घर सामने आकर जोर-जोर से चिल्लाकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर निकलने बोलने लगा. घर से बाहर आने पर भावेश यादव अपने साथियों के साथ गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये. 

मारपीट करते समय छोटू धीवर, रेखा धीवर द्वारा बीच बचाव करने पर उनको भी मारपीट किया और देवेन्द्र के घर की स्लाईडर वाले खिडकी का कांच तोड दिये है. मारपीट करने से देवेन्द्र के बांये कान एवं गाल में चोट लगी है तथा छोटू धीवर, रेखा धीवर को भी चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी भावेश यादव, भूपेन्द्र यादव, रोमेन्द्र यादव एवं अन्य के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें