सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, ऑटो और डीसीएम में जो... - CG Sandesh

सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, ऑटो और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत से हुई दुर्घटना

उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें कटरा बिल्हौर हाईवे पर डीसीएम और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

इस हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. यह हादसा कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के हीरा रोशनपुर गांव के पास हुआ. 

हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, और हाईवे पर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने जनपद हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।


अन्य सम्बंधित खबरें