कोमाखान : टाटा 407 वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत - CG Sandesh

कोमाखान : टाटा 407 वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बाघामुडा व बोडरीदादर के बीच टाटा 407 वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 7 नवम्बर को पुष्कर साहू पिता स्व. चुनुराम साहू उम्र 20 साल निवासी कोचर्रा अपने रिश्ते के चाचा दुलेश्वर साहू के साथ अपने मोटरसायकल क्रं. CG 06 GY 9954 से किसी काम से ग्राम कोचर्रा से सुबह ग्राम बाघामुडा जा रहे थे, रास्ते में बाघामुडा व बोडरीदादर के बीच रोड केसरी चंद्राकर के खेत के सामने विपरीत दिशा से टाटा 407 वाहन क्रं. CG 06 GS 0532 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट से पुष्कर साहू के सिर एवं मुंह में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही फौत हो गई एवं दुलेश्वर साहू के पैर में चोट आयी है.

आरोपी टाटा 407 वाहन क्रं. CG 06 GS 0532 के चालक के द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी वाहन टाटा 407 वाहन क्रं. CG 06 GS 0532 के चालक के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें