सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद् दुर्गा वाहिनी सरायपाली के तत्वाधान में एक और ऐतिहासिक पथ संचलन एवं शक्ति प्रदर्शन संपूर्ण
कार्तिक शुक्ल,नवमी,विक्रम संवत् 2081, दिनाँक 10/11/2024,दिन रविवार को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ गोंडवाना राज्य की नेतृत्वकर्ता, मुगल आक्रांताओं के खिलाफ अनेक लड़ाइयां लड़ने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर विश्व हिंदू परिषद् दुर्गा वाहिनी (प्रखंड सरायपाली) जिला - महासमुंद के तत्वाधान में पथ संचलन एवं शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुमानित 400 से 500 बहनों की संख्या एकत्रित हुई। पथ संचलन का कार्यक्रम श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ हुआ। यह संचलन थाना चौक, जयस्तंभ चौक, संतोषी मंदिर से वापस लौटकर फव्वारा चौक से बाजारपारा से दुर्गा मंदिर,वहां से होते हुए उड़ियापारा से लेके लक्ष्मीनारायण मंदिर में संपन्न हुआ। संचलन में दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा तलवार,लठ एवं महावीर बजरंगबली के शस्त्र रूपी गदा लेकर नगर भ्रमण किया गया।
उद्बोधन के लिए मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत के उपाध्यक्ष प्रेमलता बिसेन दीदी जी उपस्थित रहीं, इनके साथ विहिप जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, जिला मंत्री धनेंद्र चंद्राकर, जिला सह मंत्री बसंत देवता, जिला गौ रक्षा प्रमुख मयंक पाणिग्राही, जिला सत्संग प्रमुख गोलू साहू, बसना विहिप प्रखंड अध्यक्ष विद्याचरण पटेल, सरायपाली विहिप प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल, प्रखंड मंत्री विकाश महापात्र, प्रखंड संयोजक प्रदीप साहू, सह संयोजक नंदन सिंह, धर्म जागरण प्रमुख योगेश शर्मा, बजरंगदल से श्रीकांत साहू, नितिन साहू, हिमांशु साहू, गौरव सिंग, यश वैष्णव, विश्वनाथ प्रधान, प्रेमसागर भोई, अनिकेत सिंह, जितेंद्र यादव, अविचल पाणिग्राही, कौशल पटेल, अजय यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा । विशेष रूप से जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा बहनों को अनैतिक परिस्थिति में अपने सुरक्षा कैसे करनी है यह दिखाया गया एवं तलवार,लठ चलाकर, जो समाज वर्ग नारी को कमजोर समझते हैं उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से नारी की शक्ति का एहसास कराया गया। संचलन में सरायपाली,बसना,महासमुंद एवं जिले के अनेक गांवों की बहनों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। नगर भ्रमण के दौरान चाचश्री बॉयज जोन,भरतलाल कपड़ा दुकान एवं शहर के अन्य स्थानों में, प्रतिष्ठानों में बहनों का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया।अंत में सभी बहनों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया साथ ही साथ विहिप दुर्गा वाहिनी (प्रखंड सरायपाली) की संयोजिका प्राची यादव द्वारा सभी बहनों का कार्यक्रम को सफल बनाने मैं सहयोग करने हेतु संबोधन एवं आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल एवं विहिप दुर्गा वाहिनी सरायपाली के कार्यकारिणी सदस्यों का सम्पूर्ण सहयोग रहा।