तेंदुकोना : मारपीट के मामले में केस दर्ज - CG Sandesh

तेंदुकोना : मारपीट के मामले में केस दर्ज

तेंदुकोना थाने में मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. भानूराम यादव ने पुलिस को बताया कि 16 नवम्बर को शाम करीब 05:30 बजे वह अपने घर के कमरा में आराम कर रहा था. उसी समय पड़ोस के बलदेव यादव एवं हेमकुमार यादव अपशब्द गालियाँ देते हुए घर के अंदर आये और बोले कि तुम्हारा लडका रूपेश कहां है. उसे आज मारपीट कर जान से खत्म कर देंगे. भानूराम यादव ने क्या हो गया बोला. 

इतने में भानूराम, बलदेव यादव और हेमकुमार यादव लाठी डण्डा से मारपीट करने लगे. उसी समय भानूराम की पत्नी बीच बचाव करने आयी तो उसे भी बलदेव और हेमकुमार डण्डा लाठी से मारपीट किये और धक्का देकर गिरा दिये और अश्लील गालियाँ देने लगे.
डायल 112 वाहन से उन्हें ईलाज कराने पिथौरा अस्पताल ले जाया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बलदेव और हेम कुमार के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें