CG ब्रेकिंग : नशेड़ी पति का उत्पात, डंडे से वार कर पत्नी और स... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : नशेड़ी पति का उत्पात, डंडे से वार कर पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

जशपुरनगर। एक सप्ताह से अपने दमाद घर पर आई सास के साथ अपनी पत्नी को लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी ने गुस्से से आवेश होकर खूब शराब सेवन कर इतना उत्तेजित हो गया कि उसने सास और पत्नी को डंडे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजरीढाब के भेलवागोडा में यह घटना घटित हुई है। बताया जा है कि आरोपी खीरसागर यादव का उसकी पत्नी रोशनी बाई उम्र 27 वर्ष से किसी बात पर विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, खीरसागर ने रोशनी पर डंडे से हमला किया, उसके बाद बीच बचाव करने आई सास को भी डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य जाती से विवाह किया था। उसके दो बच्चे भी है, जिनकी उम्र 5 और 2 साल है। मौत का कारण आपसी घरेलू विवाद बताया जा रहा है। बरहाल मामले की सूचना पर कोतबा पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। आरोपी घटना के बाद फरार है। उसकी पतासाजी के साथ ही।मामले की जांच की जा रही है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें