रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन बंटवारे के लिए मांगे थे 25... - CG Sandesh

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन बंटवारे के लिए मांगे थे 25 हजार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा. आरोप है कि पटवारी ने जमीन बंटवारे के लिए 25 हजार मांगे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदसौर कोर्ट परिसर में उज्जैन लोकयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भूमि का परिवार में बंटवारा करने की एवज में लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक और सुनील तालान उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को आवेदक धर्मेंद्र पिता बाबूलाल मालवीय निवासी ग्राम इशाकपुरा तहसील एवं जिला मंदसौर से भूमि बंटवारे के लिए तहसीलदार के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हल्का नंबर 42 इशाकपुरा तहसील एवं जिला मंदसौर के पटवारी जगदीश पाटीदार को गिरफ्तार किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें