पटेवा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल - CG Sandesh

पटेवा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पतई के पास पतई-खट्टा रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं एक घायल हो गया. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 21 नवम्बर को मामला दर्ज कर लिया है.

सोनकुमार दीवान पिता रूपराम दीवान उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम खट्टा और राजेश्वर उर्फ चैतु दीवान 28 अक्टूबर 2024 को मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DY 7428 में पटेवा से ग्राम खट्टा जा रहे थे. 

इसी दौरान शाम करीबन 06:30 बजे पतई-खट्टा रोड़ ग्राम पतई के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HB 3214 के चालक ने अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DY 7428 को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे सोनकुमार दीवान की मौत हो गई तथा राजेश्वर उर्फ चैतू दीवान घायल हो गया.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HB 3214 के चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें