पटेवा : कार ने दो बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल... - CG Sandesh

पटेवा : कार ने दो बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल...

पटेवा थाना क्षेत्र के पतईमाता राईस मिल के पास कार ने दो बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

NH 53 रोड कार्तिकराम बारिक पिता स्व.श्री मुनुराम बारिक निवासी रामसागर भावा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 26 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे उसका लड़का फिरतकुमार बारिक पिता कार्तिकराम बारिक और रामशरण राजपूत पिता चंदनसिंग राजपूत दोनों वन विभाग के जंगल ग्राम चिरको में पौध रोपण का कार्य कर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ 3747 से अपने गांव रामसागर भावा लौट रहे थे.

इसी दौरान सामने पटेवा से झलप की ओर जा रहे ग्राम भावा निवासी जाहरसिंग पिता स्व. अंजोर सिंग ध्रुव को रायपुर की ओर से आ रही कार वाहन कमांक CG 06 HB 6460 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर जाहरसिंग के मोटर सायकल क्र. CG 06 B 1157 को पिछे से ठोकर मार दिया, जिससे वह वहीं गिर गया, उसके बाद उसी कार ने फिरतकुमार बारिक एवं साथ में बैठे रामशरण राजपूत के मोटर सायकल क्र. CG 06 GJ 3747 को भी सामने से ठोकर मार दिया, जिससे फिरतकुमार का कमर टुट गया है और शरीर में काफी चोंटे आई है तथा साथ में बैठे रामशरण राजपूत के बायां पैर टूट गया, और ग्राम भावा निवासी जाहरसिंग ध्रुव के दाहिना हाँथ का अँगुली एवं दायां पसली फैक्चर हो गया है तथा उसके सिर में काफी चोंटें आई है.

पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें