बसना : छोटेटेमरी विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया - CG Sandesh

बसना : छोटेटेमरी विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी, संकुल केंद्र बड़ेटेमरी, विकास खण्ड बसना में भारतीय संविधान दिवस की 75 वी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर प्रधान पाठक गफ्फार खान के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।

इसके बाद भारत का संविधान के उद्देशिका का वाचन किया और सभी को संविधान दिवस की बधाई दिए इसके बाद प्रधान पाठक गफ्फार खान ने संविधान दिवस के बारे में बताते हुए हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाता है। 

26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया ,जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और नागरिकों को दिए गए अधिकारों पर प्रकाश डाला सहायक शिक्षिका तंजू साव और प्रीतम पटेल ने भी बच्चो को संबोधित किए।
तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों लिसा प्रधान, विभूति चौहान,मेघा साव, दामिनी जगत द्वारा भारतीय संविधान से संबंधित पोस्टर निर्माण किया गया।
       
विद्यालय में संविधान दिवस मनाने पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक डॉ पूर्णानंद मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला ,बद्रीविशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, बड़ेटेमरी नोडल प्राचार्य शरद कुमार प्रधान, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार और शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने बधाई दी हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें