बागबाहरा : शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई
बागबाहरा पुलिस ने शराब पीने पिलाने का संसाधन उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि रिन्कु बघेल घर के सामने वार्ड नं. 13 फुलवारीपारा बागबाहरा में लोगों को शराब पीने पिलाने का संसाधन उपलब्ध करा रहा है. सूचना पर पुलिस पहुँची तो शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गये.
पुलिस ने घेराबंदी कर शराब पीने-पिलाने का संसाधन उपलब्ध कराते रिन्कु बघेल पिता स्व0 भीषम बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं 13 फुलवारी पारा बागबाहरा को रंगे हाथ पकड़ा. उसने लोगों को शराब नहीं बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लेन पौवा वाली शराब की शीशी में भरी देशी प्लेन शराब करीबन 50 एमएमल कीमती 20 रूपये,05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, 05 नग पानी पाउच कीमती 10 रूपये को जप्त किया.
आरोपी के खिलाफ धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की गई.