सरायपाली में खंड चिकित्सा अधिकारी रहे आदित्य कुमार साहू के निधन पर शोक सभा का आयोजन
विकासखंड सरायपाली में सबसे लंबे अवधि तक खंड चिकित्सा अधिकारी पद पर शोभायमान रहे डॉक्टर आदित्य कुमार साहू का निधन 77 वर्ष की आयु में दिनांक 1 दिसंबर 2024 को हो गया। डॉक्टर साहू सरल व्यक्तित्व,शांत स्वभाव, मृदुभाषी ,मिलनसार एवं एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी थे जिनके निधन की सूचना पर स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के समस्त स्टाफ के द्वारा शोक सभा आयोजन कर मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें