सरायपाली : भतीजे को बेटा बोलने पर बच्चे के पिता ने की मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : भतीजे को बेटा बोलने पर बच्चे के पिता ने की मारपीट

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ागढ में भतीजे को बेटा बोलने पर बच्चे के पिता ने मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

हीराधर नंद पिता स्व. बंशीधर नंद उम्र 50 वर्ष निवासी पोड़ागढ ने पुलिस को बताया कि 4 दिसम्बर को शाम करीबन 4 बजे वह अपने घर के सामनें उसके छोटे भाई के पुत्र तुफान को क्या कर रहे हो बेटा बोला. 

तभी हीराधर के छोटे भाई रायधर नंद नें तुम मेरे पत्नि को रखे हो क्या, जो मेरे बेटे को बेटा बोल रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं जमीन में पटककर लात से मारपीट किया एवं जान से मारनें की धमकी दिया. मारपीट करने से हीराधर को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रायधर नंद के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें