CG : वनरक्षक भर्ती में लापरवाही, जवानों के खाने में निकले जिंदा कीड़े
बिलासपुर | जिले में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। बहतराई स्टेडियम में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी में तैनात जवानों को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़े पाए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जवानों ने खराब खाने की शिकायत की है, लेकिन अब तक किसी अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर पहले ही सवाल उठ रहे थे, और इस घटना ने भर्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें