पिथौरा : चाक़ू दिखाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म - CG Sandesh

पिथौरा : चाक़ू दिखाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है. आरोप है कि आरोपीयों ने चाक़ू दिखाकर दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर नग्न फोटो वायरल करने एवं शादी होने नहीं देंगे बोलकर धमकी दिए.

पीडिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 2 दिसम्बर को रात को वह अपने कमरे में सोयी थी. रात लगभग 11 बजे उसके कमरे में दो व्यक्ति अचानक आये और पीड़िता को उठाकर खेत में ले गए, जहाँ पीड़िता ने दोनों आरोपियों का चेहरा देखकर पहचान लिया. आरोपीयों ने अपने पास रखे लंबा चाकू दिखाकर पीड़िता के साथ कई बार शारिरीक संबंध बनाया.

दुष्कर्म के बाद पीडिता का नग्न अवश्था में फोटो खींचकर दोनों मिलकर धमकी दिये की किसी को बतायेगी तो फोटो वायरल कर देंगे, तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे. पीडिता ने घटना कि जानकारी अपनी माँ को दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ 332(c)-BNS, 351(2)-BNS, 70(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें