news-details

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बागबाहरा, में फिर से कमाल

आर्थिक अनियमितता के आरोप में प्राचार्य को पदमुक्त कर, उसी आरोप के दोषी अन्य व्याख्याता गजराज पाडे,(पूर्व प्राचार्य शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा)जिसे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा आर्थिक गबन के कारण वसूली के आदेश दिए गये है,को बनाया प्राचार्य।

पूर्व प्राचार्य मधु सिरमौर को हटाकर , पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में ही कार्यरत गजराज पांडे (पूर्व प्राचार्य शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा) को बनाया गया है प्राचार्य, । गजराज पांडे के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में प्रभारी प्राचार्य रहते जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने आर्थिक अनियमितता का दोषी मानते हुए रुपये 120623-00मात्र(एक लाख बीस हजार छै सौ तेईस रुपए मात्र) की राशि वसूली का आदेश जारी किया है किन्तु आज 4 वर्ष उपरांत भी विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उक्त राशि की वसूली नहीं कर पाने वाला विभाग ने उन्हें ही पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में प्राचार्य बनाया है। ऐसे आर्थिक अनियमितता के दोषी संस्था प्रमुख से विद्यालय की क्या छवि बनेगी? विद्यार्थियों के भविष्य का क्या होगा? ये तो वक्त ही जाने।

सूत्रों से ज्ञात हुआ कि, पूर्व प्राचार्य से पदभार प्राप्त करते ही गजराज पाडे ने अपने ही शाला के पूर्व प्राचार्य मधु सिरमौर की लिखित शिकायत भी जिला शिक्षा अधिकारी को कर दी है। इससे शाला के स्टाफ में मनमुटाव का परिणाम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें