सरायपाली : धान की रखवाली कर रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सलडीह में धान की रखवाली कर रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
ग्राम सलडीह निवासी पाला यादव ने पुलिस को बताया कि 10 दिसम्बर को वह अपनी बाड़ी में धान की रखवाली कर रहा था. रात करीबन 11:30 बजे उसके गांव का गजेन्द्र बिसी आया और पुरानी बात को लेकर अशोभनीय गाली गलौज करनें लगा, जिसे गाली देने से मना करनें पर पाला यादव को हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया, जिससे उसे चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गजेन्द्र बिसी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें