news-details

बसना : भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

बसना विकास खंड के शासकीय प्राथमिक छोटेटेमरी, संकुल केंद्र बड़ेटेमरी में भारतीय भाषा उत्सव 4 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 तक मनाई गई। जिसमें प्रति दिवस विभिन्न कार्यक्रम प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 

विद्यालय में दीवार भित्ति पत्रिका की शुरुआत।, मोबाइल से आनलाइन कहानी सुनाई गई।,बच्चों ने हिंदी के पाठ मेरा एक सवाल को रोल प्ले कर सीखना सिखाया।, भारतीय भाषाओं पर आधारित बच्चों ने स्वर वर्ण, व्यंजन वर्ण, घरेलु वस्तुओं के नामों की प्रदर्शनी लगाई गई।,बच्चों ने अपनी स्थानीय भाषा से छोटी छोटी कहानियां सुनाए।, भाषाई जुड़ाव को बढ़ाने के लिए सामुदायिक गतिविधियों आयोजित किया गया।,बच्चों ने अपनी लोककला एवम संस्कृति के साथ साथ समृद्ध एवम परंपराओं की जानकारी ली गई।इसके साथ फलों,रंगो,और शरीर के अंगों के नाम हिंदी,अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया में सीखे।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका तंजू साव, प्रीतम पटेल का सहयोग रहा।

भाषा उत्सव मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश, भारतीय साहित्य के प्रति रुचि, बहु भाषा को बढ़ावा, भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता है।

भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने पर बसना बीईओ जे आर डहरिया, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक डॉ पूर्णानंद मिश्रा, सहायक एबीओ विनोद शुक्ला, बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर सिंह कंवर, बड़ेटेमरी नोडल प्राचार्य शरद प्रधान, संकुल समन्वयक वारिश कुमार, शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त पालकगण ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उक्त जानकारी प्रधान पाठक गफ्फार खान ने दी है।




अन्य सम्बंधित खबरें