सांकरा : मेरे बेटे को चोर बोलते हो कहकर आँगन में पैसा फेंककर की गाली गलौज
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरीनडोंगरी में एक व्यक्ति ने मेरे बेटे को चोर बोलते हो कहकर आँगन में पैसा फेंककर गाली गलौज करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
ग्राम लोहरीनडोंगरी निवासी नंदलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि 16 दिसम्बर 2024 को रात करीबन 01:30 बजे उनके गांव का रामप्रसाद कलेत डण्डा लेकर घर के अंदर घुसकर आंगन में गाली गुप्तार कर रहा था.
आवज को सुनकर नन्दलाल अपने कमरे से निकलकर देखा तो रामप्रसाद कलेत अश्लील गाली गुप्तार कर मेरे बेटे को चोर बोलते हो कहकर आंगन में पैसा को फेंक दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर पीछे गेट फांद कर चला गया, जिससे नन्दलाल का परिवार भयभीत है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रामप्रसाद कलेत के खिलाफ 296-BNS, 331(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें