सरायपाली में रक्तदान शिविर आयोजन - CG Sandesh

सरायपाली में रक्तदान शिविर आयोजन

छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निःशुल्क ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में दिनांक 20/12/2024 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने से आपके रक्त की चिपचिपाहट कम हो जाता है इससे दिल के दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है एवम् ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है आपके द्वारा डोनेट किए गए रक्त से किसी का जान बच सकता है किसी ने कहा है कि जो अन्न देता है वह अन्नदाता, जो धन देता है वह धनदाता, जो विद्या देता है वह विद्यादाता कहलाता है परन्तु जो रक्त देता है वह जीवनदाता कहलाता है खण्ड चिकित्सा अधिकारी सरयपाली डॉक्टर वी ए के कोसरिया ने आम नागरिकों से अपील किया है कि उपरोक्त शिविर में अधिक से अधिक पहुंच कर रक्त दान कर पुण्य का सहभागी बने उपरोक्त जानकारी टी आर धृतलहरे खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी ने दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें