पिथौरा : सफलता की कहानी : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से आत्म... - CG Sandesh

पिथौरा : सफलता की कहानी : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से आत्मनिर्भर बने टिकेश्वर पटेल

महासमुंद : पिथौरा के ग्राम अठठारहगुढ़ी निवासी श्री टिकेश्वर पटेल, जो 80 प्रतिशत अस्थि बाधित हैं, उनका जीवन एक समय में दूसरों पर निर्भर था। अपने गांव से बाहर निकलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, जिससे वे सीमित अवसरों और निराशा से घिरे रहते थे।

उनके जीवन ने तब नया मोड़ लिया जब उन्हें समाज कल्याण विभाग की मोटराईज्ड ट्रायसायकल योजना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत आवश्यक दस्तावेज़ तैयार कर आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी समस्या को समझते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही की और 16 जुलाई 2024 को कलेक्टर श्री लंगेह के हाथों उन्हें मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। 

ट्रायसायकल ने पटेल के जीवन को पूरी तरह बदल दिया। अब वे स्वतंत्र रूप से गांव और आसपास के इलाकों में मौसमी साग-सब्जी और मशरूम बेचने का काम कर रहे हैं। यह ट्रायसायकल उनके लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गई है। उनका व्यवसाय बढ़ने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ गया।

टिकेश्वर पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग को दिया। उन्होंने कहा, “यह सहायता मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल मेरी आजीविका सुधरी है, बल्कि मुझे खुद पर विश्वास भी हुआ है कि मैं अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकता हूं।”


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें