सरायपाली : मोटर सायकल का लाईट दिखाने की बात पर मारपीट, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरमाल में मोटर सायकल का लाईट दिखाने की बात को लेकर विवाद होने पर चार युवकों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
सुमीत ताण्डी पिता बहादुल ताण्डी उम्र 30 वर्ष निवासी खैरमाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 19 दिसम्बर को रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच सरायपाली से अपने मोटर सायकल में घर जा रहा था. इसी दौरान गांव के कोटरवार घर के सामने राहुल नंद ग्राम अर्जुण्डा वाले तथा गांव के सेवा ताण्डी, आदित्य ताण्डी, भोज गोंड़ बीच रोड़ में मोटर सायकल लेकर खड़े थे.
सुमीत जैसे ही वहां पहुंचा तो वे लड़के अपने मोटर सायकल को चालू कर चमकाने लगे तो सुमीत ने ऐसा क्यों कर रहे हो लाईट आंख में पड़ रहा है बोलने पर उक्त लड़कों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का व पत्थर से मारपीट कर की, जिससे सुमीत को चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राहुल नंद , सेवा ताण्डी , आदित्य ताण्डी , भोज गोंड़ के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.