महासमुंद : ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन सप्ताह का आयोजन, कई योजनाओं का लाभ प्रदान
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन सप्ताह दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच मेम बाई नेताम, उप सरपंच दिलबाग सिंह धावड़ा और अश्व बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की।
कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। जिसमें राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें 37 नए राशन कार्ड बनाए गए, 8 व्यक्तियों के नाम जोड़े गए, और तीन व्यक्तियों के नाम हटाए गए। साथ ही कृषि विभाग ने तीन किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें खेती में सुधार के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में मितानिनों का सम्मान करते हुए उन्हें साड़ी भेंट की गई। साथ ही, सामाजिक जागरूकता के लिए विष्णु की पाती का वितरण किया गया।