सरायपाली : 4 किलो गांजा जप्त, दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : 4 किलो गांजा जप्त, दो गिरफ्तार.

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा पुलिस ने 22 दिसंबर को मुखबिर की सुचना पर दो व्यक्ति से कुल 4 किलो गांजा जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सूचना मिला कि 02 व्यक्ति एक काला कलर बिना नंबर मोटरसायकल होण्डा एसपी-125 में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर आ रहा है, सूचना पर पुलिस ने फारेस्ट नाका सिरपुर जाकर कार्यवाही किया एवं आरोपियों के कब्जे से 01 एक काले रंग के पिट्ठू बैग में रखा 04 नग खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा कुल 04 कि.ग्रा. किमती 80,000 रूपये,  02- बिना नंबर काला कलर होण्डा एसपी-125 मोटरसायकल, चेचिस नंबर ME4JC942GPG109357, इंजन नंबर JC94EG0194593 कीमती 60,000 रूपये, आरोपी नीलेश साव के कब्जे से एक नग मोटोरोला कंपनी का एंड्राईड मोबाईल कीमती 10000 रूपये, 03 नग ATM कार्ड, 01 नग आधार कार्ड नगदी रकम 500 रूपये एवं आरोपी राजकुमार बारीक के कब्जे से एक नग आधार कार्ड जुमला कीमती 150500 रूपये को जप्त किया तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(b) NDPS ACT का पाये जानें से आरोपियों को गिरप्तार किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें