सांकरा : पुराने वाद विवाद को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

सांकरा : पुराने वाद विवाद को लेकर मारपीट.

सांकरा के घासीदास चौक के पास पुराने वाद विवाद को लेकर मारपीट कि गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 11 सांकरा का निवासी मनोज नेताम ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है, और एक सप्ताह पूर्व जब वह अपने मोटर सायकल से अपने दोस्त रुपेश अग्रवाल के साथ अपने घर सांकरा से गुरु घासीदास चौक सांकरा की ओर जा रहा था तो सांकरा के ही कृष्णा यादव एवं नरेन्द्र तांडी से उसका वाद विवाद हुआ था. उसी बात को लेकर 21 दिसम्बर 2024 को शाम करीबन 05.00 बजे हाईस्कुल के पास कृष्णा यादव और नरेन्द्र तांडी ने मिलकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए कृष्णा यादव एवं नरेन्द्र तांडी दोनो मिलकर उसे हाथ मुक्का एवं रड से मारपीट किये है,  कृष्णा यादव अपने हाथ में रखे रड से मनोज के सिर में मारकर चोट पहूंचाया है.



अन्य सम्बंधित खबरें