news-details

दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग, सोमवार, 30 दिसम्बर 2024 - पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, ३० दिसम्बर २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१८
सूर्यास्त: 🌅 ०५:२९
चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌
चन्द्रास्त: 🌜१६:४३
अयन 🌖 दक्षिणायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (काल)
मास 👉 पौष
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (२७:५६ से प्रतिपदा)
नक्षत्र 👉 मूल (२३:५७ से पूर्वाषाढ)
योग 👉 वृद्धि (२०:३२ से ध्रुव)
प्रथम करण 👉 चतुष्पाद (१६:०२ तक)
द्वितीय करण 👉 नाग (२७:५६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र   🌟 धनु
मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री)
बुध 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:४०
अमृत काल 👉 १७:२४ से १९:०२
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२४ से १७:५२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:२७ से १८:४९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:४७
राहुकाल 👉 ०८:२९ से ०९:४६
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ११:०३ से १२:२०
दुर्मुहूर्त 👉 १२:४० से १३:२१
होमाहुति 👉 केतु (२३:५७ से सूर्य)
दिशा शूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश (२७:५६ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 पूर्व
शिववास 👉 गौरी के साथ (२७:५६ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - अमृत   २ - काल
३ - शुभ     ४ - रोग
५ - उद्वेग     ६ - चर
७ - लाभ     ८ - अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - चर       २ - रोग
३ - काल     ४ - लाभ
५ - उद्वेग     ६ - शुभ
७ - अमृत     ८ - चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
देव-पितृ कार्ये पौष सोमवती अमावस्या, कालबा देवी यात्रा (मुम्बई) आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २३:५७ तक जन्मे शिशुओ का नाम                  
मूल नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यो, भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (भू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु - ३०:१३ से ०८:१६
मकर - ०८:१६ से ०९:५७
कुम्भ - ०९:५७ से ११:२३
मीन - ११:२३ से १२:४७
मेष - १२:४७ से १४:२१
वृषभ - १४:२१ से १६:१५
मिथुन - १६:१५ से १८:३०
कर्क - १८:३० से २०:५२
सिंह - २०:५२ से २३:११
कन्या - २३:११ से २५:२९+
तुला - २५:२९+ से २७:५०+
वृश्चिक - २७:५०+ से ३०:०९
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक - ०७:१३ से ०८:१६
शुभ मुहूर्त - ०८:१६ से ०९:५७
रोग पञ्चक - ०९:५७ से ११:२३
शुभ मुहूर्त - ११:२३ से १२:४७
शुभ मुहूर्त - १२:४७ से १४:२१
रोग पञ्चक - १४:२१ से १६:१५
शुभ मुहूर्त - १६:१५ से १८:३०
मृत्यु पञ्चक - १८:३० से २०:५२
अग्नि पञ्चक - २०:५२ से २३:११
शुभ मुहूर्त - २३:११ से २३:५७
रज पञ्चक - २३:५७ से २५:२९+
शुभ मुहूर्त - २५:२९+ से २७:५०+
चोर पञ्चक - २७:५०+ से २७:५६+
रज पञ्चक - २७:५६+ से ३०:०९+
शुभ मुहूर्त - ३०:०९+ से ३१:१३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप धार्मिक क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे धर्म-कर्म दान-पुण्य की भावना प्रबल रहेगी परन्तु पारिवारिक दृष्टिकोण से आज उदासी ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था अधिक रहने से कार्यो में ठीक से मन नहीं लगेगा मध्यान बाद कम समय में अधिक लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे हाथ से ना जाने दें। परिवार में भावनात्मकता अधिक रहने से एक दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे घर के बुजुर्ग कुछ बातों को छोड़ आपकी प्रशंसा करेंगे। स्त्री पक्ष का स्नेह मिलेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन में बेचैनी रहेगी आज इनसे दूर ही रहे। बाकि सब कार्य एवं व्यवहार यथावत चलते रहेंगे। समय निकाल कर पर्यटन की योजना बनाएंगे। पौरिणीक धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। उगाही से भी धन मिल सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। मध्यान तक शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान रहेगी। कार्य व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनने पर भी कार्यो को सिरे नहीं चढ़ा पाएंगे आँखों के सामने हानि होगी परन्तु नियंत्रण नहीं रहने पर कुछ नहीं कर पाएंगे विचारो की संकीर्णता लाभ में बाधक बनेगी। विपरीत लिंगीय के मोह में फंस कर समय बर्बाद करेंगे। अकस्मात बेमन से यात्रा करनी भी पड़ सकती है। दोपहर बाद परेशानी एवं विविध बाधाओं में कमी आने से राहत मिलेगी सर आने से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएं संध्या तक अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक आज आराम के मूड में रहेंगे। संध्या बाद सेहत सामान्य बनेगी मनोरंजन के मूड में रहेंगे पर वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको लाभ के अवसर दिलाएगा स्वास्थ्य के हिसाब से भी आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्य प्रणाली से सभी प्रभावित होंगे परन्तु अतिआत्मविश्वास बनते कार्यो में बाधक बन सकता है। नौकरी पेशा जातक कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जा सकते है जिसमे सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक लाभ काफी माथापच्ची के बाद होगा फिर भी उम्मीद से कम और आवश्यकता से अधिक ही होगा। आज आप घर में सुख-सुविधा बढ़ाने पर अधिक जोर देंगे फिर भी अन्य व्यस्तता के चलते पारिवारिक जीवन का आनंद कम ही मिलेगा। व्यर्थ के खर्चो में कमी लाने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा थकान भरी लेकिन उत्साहित करेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का आरंभिक एवं अंतिम भाग आनंद दायक रहेगा मध्यान का समय कार्य व्यवसाय में संघर्ष वाला रहेगा फिर भी शांति से व्यतीत हो जाएगा। आज व्यापार क्षेत्र में आये बदलाव से थोड़ी असुविधा होगी लेकिन बाद में लाभ होगा नए अनुबंध मिलेंगे। सरकारी अनुबंध मिलने की सम्भवना भी जगेगी। मध्यान के समय आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो की अनदेखी करेंगे। घर में भी आकस्मिक कोई घटना होने से माहौल गरम हो सकता है परन्तु संध्या तक स्थिति सामान्य हो जायेगी। परिवार में आज एक खर्च पर नियंत्रण करेंगे तो दूसरा खर्च बढ़ेगा। संध्या बाद मनोरंजन के अवसर मिलेंगे परिजनों से स्नेह मिलेगा आपका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी लेकिन आज आस पड़ोसियों से सावधान रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन साफ सुथरा रहेगा आपके मन मे सम्मान पाने की लालसा रहेगी लेकिन इसके लिये समझौते करना पसंद नही करेंगे फिर भी जहां धन संबंधित मामले आएंगे वहां अपने स्वभाव में परिवर्तन भी लाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपकी पहचान भद्र इंसान जैसी बनेगी लोगो की परेशानी सुलझाने में अपना काम छोड़ कर लगेंगे जिससे बाद में स्वयं को परेशानी भी होगी। कार्य व्यवसाय से आज भाग दौड़ के बाद माध्यम आय प्राप्त होगी। उधारी के व्यवहार अधिक ना करें अन्यथा बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे शांति रहेगी पिता से थोड़ी बहस हो सकती है। संध्या के समय सम्मान तो भरपूर मिलेगा लेकिन आर्थिक मामलों में आश्वाशन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत ठीक ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का आधा दिन शुभ शेष भाग में संघर्ष करना पड़ेगा। प्रातः काल शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी नजदीकी से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी मन हल्का रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ नया करने का मन बनाएंगे। आशा के अनुरूप धन लाभ की सम्भावनाये बनेंगी इंतजार करने के बाद संध्या के आसपास होगा भी। संध्या बाद परिस्थिति विपरीत फल देने लगेंगी। बने बनाये कार्यो में किसी के द्वारा दखल देने से असमंजस की स्थिति बनेगी कार्य को बीच में भी छोड़ना पड़ सकता है निकट भविष्य में धन हानि के योग है इसलिए निवेश से बचें। वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें। परिवार का वातावरण खराब होने पर घर के बुजुर्ग परिजन आपके खिलाफ हो जाएंगे। सेहत संध्या बाद नरम रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत भी चुस्त रहने से कार्य करने में मन लगा रहेगा कुछ मनोकामनाओं की पूर्ति और बीच-बीच में धन की आमद होने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग को
प्रतिस्पर्धा कम रहने पर भी कार्य क्षेत्र पर आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता की आशा जगेगी परन्तु पूर्ण होने में थोड़ा और समय लग सकता है इसके लिये आज भागदौड़ ना करे आज नही तो आने वाले समय मे सफलता स्वतः ही मिल जाएगी। महिलाओ को घर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी परिवार में कद भी बढ़ेगा। आज किसी को उधार धन आज ना दें वापसी में परेशानी आएगी। धार्मिक पर्यटक क्षेत्र की यात्रा की योजना बनेगी। घर मे बिना जरूरत ना बोले।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन अधिकांश समय आलस्य-प्रमाद रहेगा। कार्यो को भी लापरवाही से करेंगे फिर भी हानि की संभावना आज कम ही है। मध्यान तक काल्पनिक विचार अधिक रहने से वास्तविकता से दूर रहेंगे। उधार धन सम्बंधित व्यवहार के कारण मानसिक चिंता रहेगी जीवन साथी से मामूली बात पर झगड़ा होने की संभावना है। सोच समझ के ही शब्दों का प्रयोग करें।
मध्यान बाद स्थिति अनुकूल रहेगी अधूरे कार्यो को पूर्ण करने के लिए समय उत्तम रहेगा। पुराने रुके कार्य किसी अनुभवी के सहयोग से पूर्ण होने पर धन लाभ होगा आज धन लाभ आकस्मिक एव खर्च भी आकस्मिक ही रहेगा। पारिवारिक व्यवहारों के कारण भी व्यस्तता अधिक रहेगी मन ना होने पर भी परिजनों के दबाव के चलते घरेलू कार्य के लिये समय देना पड़ेगा आज चोरी जैसी घटना भी हो सकती है सतर्क रहें। लोहे के उपकरणों एवं गहरे जल से सावधान रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। दिन के पूर्वार्ध में दिनचार्य किसी अन्य के कारण प्रभावित होगी अपने कार्यो में विलंब होगा मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में पहले लाभ होगा परन्तु बाद में लापरवाही के कारण अव्यवस्था बनेगी जिसे सुधारने में थोड़ा समय लगेगा।व्यस्तता आज भी अधिक रहेगी लेकिन आज खुल कर निर्णय ले सकेंगे। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।आपके विचारों में प्रखरता रहने से मान मिलेगा लेकिन घर से बाहर ही। धार्मिक विषय के गूढ़ रहस्यों में रूचि लेंगे। देवयात्रा के योग भी है। दान-पुण्य करेंगे। सामाजिक रूप से भी आपकी छवि सशक्त बनेगी। घरेलु खर्च भी रहेंगे छूट पुट नोकझोंक होने पर भी आज घर मे ही आनंद आएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपकी आशाओं से एक दम विपरीत रहने वाला है। झूठ बोलने की आदत के कारण लोगो का विश्वास खो देंगे। आज आपके ऊपर परिवार वाले भी कम ही विश्वास करेंगे। दिन व्यापारियों के लिए भी लाभ की आशाएं हानि में बदलेगा। पूर्व नियोजित कार्यो के अचानक रुकने एवं अनुबंधों के निरस्त होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। क्रोध आवेश में आकर किसी का दिल भी दुखायेंगे बाद में ग्लानि होगी। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। संध्या के समय जुगाड़ से थोड़ा बहुत धन मिलने पर राहत मिलेगी लेकिन व्यसनों पर खर्च बढेगा। गृहस्थ में कलह रहने के कारण घुटन रहेगी बाहर समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे लेकिन आज बाहर का भी लगभग यही हाल रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको समाज के किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से बिगड़े काम बनेंगे। परन्तु घर के बुजुर्ग आपकी कार्यप्रणाली को लेकर नाराज भी रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी लेकिन आगे के लिये राह भी यही से मिलेगी। अहम् की भावना भी अधिक रहने से किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे चाहे हानि ही क्यों ना हो। पेट सम्बंधित व्याधियां बढ़ने से कार्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी पर उधार के व्यवहार अथवा अन्य किसी कमी के कारण आपको स्वयं किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। बेरोजगारों को थोड़े प्रयास से नए रोजगार मिल सकते है। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी इसके लिए कम ही समय दे पाएंगे लेकिन दान पुण्य के लिये खर्च करने में संकोच नही होगा। मनोरंजन के खर्च भी अतिरिक्त होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आज किसी कार्य में विशेष योग्यता होने का फायदा आपको मिलेगा कार्य क्षेत्र पर सम्मान के साथ भाग्य एवं पदोन्नति हो सकती है लेकिन आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाह एवं अन्य के कार्यो में निष्ठां रखेंगे जिससे सम्मान में वृद्धि तो होगी परन्तु आर्थिक हानि भी रहेगी। दोपहर तक बड़े लोगो का नरम व्यवहार रहने से अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी परंतु अवकाश नहीं मिलने से क्रोध बढ़ेगा। मध्यान के बाद स्वास्थ्य नरम रहने से कार्यो की गति धीमी रहेगी फिर भी धन लाभ थोड़ी जोर जबरदस्ती के बाद होता रहेगा। संध्या के समय मनोरंजन के ऊपर खर्च करके मानसिक शान्ति मिलेगी रमणीक स्थलों की यात्रा पर जा सकते है। मायके अथवा ससुराल पक्ष से निकटता का आभास होगा।





अन्य सम्बंधित खबरें