CG: नए साल के पहले डबल मर्डर, चाकू गोदकर दो लोगों की हत्या, ... - CG Sandesh

CG: नए साल के पहले डबल मर्डर, चाकू गोदकर दो लोगों की हत्या, इलाके में पहली सनसनी

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां न्यू ईयर से पहले डबल मर्डर हुआ है, चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक चंगोराभांठा इलाके की बताई जा रही है। यहां बीते देर रात आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की सुबह मौत हो गई। मृतकों का नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले बताया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें