CG : धान के अवैध परिवहन और संग्रहण पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर से 224 बोरी धान जब्त
बिलासपुर | धान के अवैध परिवहन और संग्रहण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी है। बिल्हा से टिकारी ले जाए जा रहे 224 बोरी धान सहित दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। धान की कीमत करीब 2.78 लाख रुपये आंकी गई है।
यह मामला मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा का है, जहां प्रशासन की राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जाँच के दौरान वाहन चालक ने बताया कि यह धान बिल्हा से टिकारी ले जाया जा रहा था।
हालांकि, जांच के दौरान धान परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज, जैसे मण्डी शुल्क रसीद या स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, प्रस्तुत नहीं किए जा सके। 224 बोरी धान को तहसीलदार द्वारा जब्त कर लिया गया और मण्डी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें