बागबाहरा : गार्डन के पास कैंची और हाथ मुक्का से 3 युवकों ने की मारपीट
बागबाहरा के घुंचापाली चण्डी मंदिर के पीछे गार्डन के पास तीन युवकों ने कैची और हाथ मुक्का से मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम सोनापुटी निवासी पराग घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि वह घुंचापाली चण्डी मंदिर स्थित पहाडी में प्रतिदन भालू के आने से उनका देखरेख खाना पीना एवं आम जनता को उनके से दूर रखने का काम राजा चन्द्राकर के साथ कर रहा था. 29 दिसम्बर को बागबाहरा के विक्की जिससे कुछ दिन पहले जान पहचान हुआ था, वह तार घेरा के अंदर गया तो उसे होशियार चंद बाहर निकल बोला. तब वह वहां से निकलकर चला गया.
इसी दौरान बाहर खडे उसके दोस्त आकाश निषाद, कुणाल यादव, हिमांशु बघेल आये और विक्की भाई को कैसे बाहर निकाल दिया कहकर पराग को अश्लील गाली देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, आकाश निषाद हाथ में रखे धारदार कैची से पराग के पीठ में मारा, जिसे देख राजा चन्द्राकर व मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी बीच-बचाव कर छुडाये तो वह लोग दुबारा विक्की भाई के साथ लगेगा तो तुम्हें जान से मार देंगे कहकर जान से मारने की धमकी देते चले गये. मारपीट से पराग के पीठ, सिर एवं शरीर के अन्य भाग में चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी आकाश निषाद, कुणाल यादव एवं हिमांशु बघेल के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.