छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्द... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं के साथ और गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी। हालांकि अभी दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां 7.1 डिग्री न्यून्यतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आउटर इलाकों में कोहरा छाए रहन के साथ ही कड़ाके की ठंड और ठिठुरन का अहसास होने वाला है। हालांकि अभी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में बदलाव नहीं होगा। दो दिनों के बाद मौसम मी बदलाव होगा।


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। यह अक्षांश 25°N के उत्तर और देशांतर 71°E पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है।


आज मंगलवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें