महासमुंद : बिना चार्ज के चलेगी अब कार, बाल वैज्ञानिकों ने कि... - CG Sandesh

महासमुंद : बिना चार्ज के चलेगी अब कार, बाल वैज्ञानिकों ने किया कमाल

महासमुंद। जिले के संस्कार शिक्षण संस्थान राम दर्शन पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की बाल वैज्ञानिकों ने फिर एक बार सभी को अपने हुनर से चौंका दिया है। बड़ी बड़ी कंपनी वाले जो काम अब तक नहीं कर पाए वो काम पिथौरा महासमुंद के बाल वैज्ञानिकों ने कर दिया हैं। बाल वैज्ञानिकों के आविष्कार के चले अब बैट्री चार्ज करने की झंझट ही खत्म हो गई। सफर चाहे कितनी भी दूरी का हो सफर आपका अब रुकेगा ही नहीं।

हम बात कर रहे हैं महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के संस्कार शिक्षण संस्थान के दो छात्रा रोशनी चौधरी और प्रीति पटेल की जिन्होंने एक मल्टी पर्पस इलेक्ट्रॉनिक कार का आविष्कार किया हैं जिसमें एक अत्याधुनिक कार की तरह सारी सुविधाएं होंगी। जिसमें आपको पेट्रोल डीजल सीएनजी की आवश्यकता नहीं होगी। यह कार बैट्री से चलेगी मगर आपको बैट्री चार्ज नहीं करना पड़ेगा। कार के चलते ही बैट्री स्वयं से चार्ज हो जाएगी। इस बाल वैज्ञानिकों द्वारा किए गए आविष्कार को 12 से14 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज विज्ञान मेले में चयन किया गया है। महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से प्रभावित होकर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि इन बाल वैज्ञानिकों को और प्रोत्साहित किया जाए और आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद जिला प्रशासन करेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें