CG : टॉकीज के पीछे पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, इलाके ... - CG Sandesh

CG : टॉकीज के पीछे पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामले आए दिन सामने आ रही है, हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म और चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं हत्या का एक और मामला राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा से सामने आया है, यहां न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में 3 संदेही युवकों को हिरासत में लिया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 37 वर्षीय शिव राजपूत पिता जवाहर राजपूतहै। वह ग्राम कोटा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, बीती रात को तिल्दा के वार्ड क्रमांक 15 न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की हत्या हो गई है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने तीन संदेही युवकों हिरासम में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।


संदेही युवकों से पूछताछ जारी 


थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, युवक की हत्या की गई है। इस मामले में तीन संदेही युवकों को हिरासत में लिया गया है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें