CG : संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, हत्या कर फेंकने क... - CG Sandesh

CG : संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

रायपुर। राजधानी के कौशल्या विहार (कमल विहार) में एक अज्ञात नाबालिग लड़की की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।नाबालिग की लाश सेक्टर-1 में संदिग्ध अवस्था में मिली है. फिलहाल नाबालिग की पहचान नहीं की जा सकी है. हालांकि उसकी उम्र लगभग 17 साल की बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग की हत्या कर शव को फेका गया है. सूचना पर पुरानी बस्ती और टिकरापारा थाने पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें