छत्तीसगढ़ में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

रायपुर। प्रदेश में दो दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को प्रदेश की सभी शराब दुकाने बंद रहेगी। अगर कोई शराब बेचते या फिर पिलाते हुये पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 एवं “महात्मा गांधी निर्वाण दिवस” 30 जनवरी 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

इस दौरान जिले में संचालित समस्त देशी कम्पोजिट दुकानें, विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।

अगर कोई आदेश का उलंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें