सरायपाली : क्षेत्र क्रमांक 22 से जनपद सदस्य के लिए युवा नेता झनकराम मिरी ने की दावेदारी।
सरायपाली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दौर अब जोरों पर है। इस चुनाव में कई दावेदार अपनी किस्मत आजमाकर क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं।
वहीं जनपद पंचायत सरायपाली क्षेत्र क्रमांक 22 में भी युवा नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए इस बार चुनाव में उतर रहे हैं। जिसमे झनक राम मिरी ने क्षेत्र क्रमांक 22 से सदस्य पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने के लिए जिसमे झनक राम मिरी ने क्षेत्र क्रमांक 22 से सदस्य पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने के लिए बलौदा मंडल अध्यक्ष नीलाम्बर तांडी को आवेदन दिया है।
झनकराम मिरी बहुत से सामाजिक संगठनों में जुड़कर जनता की सेवा किये है। जैसे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक उपाध्यक्ष, भाजपा में सदस्यता से पूर्व 2020 से 2023 तक भीम रेजिमेंट में सरायपाली के ब्लॉक अध्यक्ष रहकर दलित, शोषित,पीड़ितों एवं अन्याय,अत्याचार की लड़ाई लड़े।
कांग्रेस शासन में बलौदा मुख्यमंत्री जनदर्शन में भीम रेजिमेंट के युवा साथियों द्वारा भूपेश बघेल आगमन पर काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किए थे। जिस कारण उन्हें बसना थाना 4 घंटे बिठाया गया था, एवं रक्तदान सेवा समिति में वरिष्ठ संचालक है।
झनक राम मिरी और उनके साथीगण द्वारा कई रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके है। झनक मिरी ने अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के बल पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाने की मांग की है । उनका कहना है कि यदि उन्हें मौका मिलता हैं तो अपने क्षेत्र के विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिये पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने अब तक कई सामाजिक संगठनों में रहकर सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनकी सक्रियता और जनसेवा के कार्यों को देखते हुए क्षेत्र के लोगो मे उनके प्रति सकारात्मक भावनायें हैं। अब देखना होगा कि भाजपा उनकी दावेदारी को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या उन्हें जनपद पंचायत सरायपाली के क्षेत्र क्र 22 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाती है ।