बसना : छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता सहायिका कल्या... - CG Sandesh

बसना : छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बनी विभा साहू।

छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे के नेतृत्व, पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी व सुलेखा शर्मा के उपस्थिति में आज बसना ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से विभा साहू को बसना ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, तपस्विनी भाई को उपाध्यक्ष, ललिता सिदार को सचिव, बसंती नायक को सह सचिव और दामिनी चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य में लैला नाग, सौदामिनी बारीक, दिलमोती साव, वेदमोती दास, तुलसी सभी ने सर्वसम्मति से इसका सम्मान किया और आगे मांगो के नियमितीकरण में जिले के साथ दिल्ली तक हड़ताल की तैयारी के बारे में चर्चा किया। 


प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को संबोधन के रूप में जानकारी दी गई की सभी को एक रहना है और एकता के सूत्र में बंध करके अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करनी है और शासकीय होने के लिए एकरूपता का प्रदर्शन करना है।

आज बैठक में जिले से पदाधिकारी बहने हाजरा निशा खान, छाया हिरवानीपिथौरा से जुगेंद्री महापात्र, कृष्णा महानंद सरायपाली ब्लॉक से अध्यक्ष अन्नपूर्णा वैष्णव, नंदिता, बारीक सावित्रीबाई, सुनीता भोई, और बसना से भानुमति, शोभा, विशाखा, रोशनी, दीपिका, शिवकुमारी, गोमती, यशोदा, पुष्पा, फूलबाई, नागेश्वरी, तीज कुमारी, अरुंधति, हीराबाई, सुलोचना आदि कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें