CG ब्रेकिंग : आज 3 बजे के बाद लागू होगी आचार संहिता, नगरीय न... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : आज 3 बजे के बाद लागू होगी आचार संहिता, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रेस कांफ्रेंस कुछ देर में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आज दोपहर तीन बजे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। जिसके बाद आचार संहिता लग जाएगी।


राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज अपरान्ह तीन बजे राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी , घोषणा होते ही अपराह्न 3 से राज्य के समस्त निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय व् पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें