CG : दुष्कर्म करने में असफल होने पर केरोसीन डालकर युवती को ज... - CG Sandesh

CG : दुष्कर्म करने में असफल होने पर केरोसीन डालकर युवती को जला दिया जिंदा, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। जिले के इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर एक व्यक्ति ने युवती को केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चम्पेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और पास में रखे केरोसीन को पीड़िता पर डालकर आग लगा दी।


पीड़िता को तुरंत नजदीकी हस्पताल छुरा ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए जिला हस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया जिसके बाद उन्हें महासमुंद व रायपुर के के डिकेएस हस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत से लड़ते हुए 6 दिन बाद प्राण त्याग दिया।


आरोपी की गिरफ्तारी


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें