बसना : मोटरसायकल दुर्घटना में काउंटर मामला दर्ज.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर में 13 जनवरी 2025 को हुए मोटरसायकल दुर्घटना में काउंटर मामला दर्ज कराया गया.
लोभी पटेल निवासी इंदरपुर की शिकायत के बाद जयनारायण अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 13 जनवरी 2025 को करीबन 10.00 बजे उसका भाई कान्हा अग्रवाल घरेलू काम से ग्राम गढफुलझर उसके सुपर स्पलेण्डर मोटरसायकल क्रमांक CG06GK2607 से जा रहा था. इसी दौरान करीबन 10.30 बजे यादव होटल के पास विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG06GF 5530 का चालक लाभो पटेल निवासी इंदरपुर के द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण चलाते हुये सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे कान्हा अग्रवाल मोटर सायकल सहित जमीन पर गिर गया. मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. एक्सीडेंट कान्हा के हाथ, पैर व सीने में चोंट आई जिसे ईलाज हेतु भर्ती कराया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.