सांकरा : जेसीबी से खेत बनवाते समय दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, पुलिस के पास पहुंचा मामला
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरीनडोंगरी में जेसीबी से खेत बनवाते समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों ने एक दुसरे के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है.
दलभंजन पटेल के अनुसार 19 जनवरी 2025 को वह ग्राम पंचायत पिपरौद के आश्रित ग्राम लोहरीनडोंगरी में स्थित निजी भूमि खसरा नं. 60 के खेत के मेढ किनारे को जेसीबी से खेत बनवा रहा था. जिसपर गांव के प्रेम शंकर पटेल, चुमन पटेल, रामलाल पटेल, नीलांबर पटेल, गुरूचरन पटेल के द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर प्रेमशंकर पटेल के द्वारा डंडा से दलभंजन के साथ मारपीट किया गया. जिससे उसके सिर में चोट लगा. घटना को शशिभूषण पटेल, नीलकुमार पटेल देखे सुने है व बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम शंकर पटेल , चुमन पटेल , रामलाल पटेल , नीलांबर पटेल और गुरूचरन पटेल के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
जबकि प्रेमशंकर पटेल के अनुसार 19 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत पिपरौद के आश्रित ग्राम लोहरीनडोंगरी में वर्ष 2011-12 में मनरेगा के तहत बना बारह मासी आम रास्ता खसरा नं. 62 में मनरेगा के तहत आम रास्तार बना है जिसमें लोहरीनडोंगरी एवं पिपरौद गांव के लोगों का आना जाना होता है. जहाँ दलभंजन पटेल और शशिभूषण पटेल के द्वारा हमारा जमीन है कहकर जेसीबी लगाकर रास्ता- को खेत बना रहा था. जिसे प्रेमशंकर और गांव के चुमन पटेल, के द्वारा आम लोगों का आने जाने का रास्ता है इसे तुम क्यों खेत बना रहे हो कहने पर दलभंजन और शशिभूषण मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते दलभंजन लोहे का राड लेकर मारपीट करने के लिये उतारू हो रहा था. जिसे गांव के नीलांबर पटेल, रामलाल पटेल, गुरूचरण पटेल के द्वारा बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर दलभंजन और शशिभूषण के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.