कोमाखान : मोटरसायकल ने सामने से मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

कोमाखान : मोटरसायकल ने सामने से मारी ठोकर, मामला दर्ज

कोमाखान थाना क्षेत्र में बिन्द्रावन से ग्राम सुखरीडबरी के बीच हुए एक मोटरसायकल दुर्घटना में मामला दर्ज करवाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 01 दिसंबर 2024 को राजेन्द्र चक्रधारी अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP 0972 से ग्राम बिन्द्रावन से ग्राम सुखरीडबरी आ रहा था. उसी समय कोमाखान तरफ से एक अन्य मोटर सायकल का चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे राजेन्द्र चक्रधारी के हाथ पैर में चोंटे आई, और उसे डायल 112 के द्वारा सीएचसी बागबाहरा ले जाने पर वहां से रिफर कर दिया गया.

राजेन्द्र चक्रधारी से पूछने पर बताया कि आरोपी मोटर सायकल के चालक टिकेश्वर साहू पिता उत्तम साहू उम्र 28 साल सरायपाली थाना कोमाखान का निवासी है, जो अपने मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें