CG ब्रेकिंग : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भेजे गए जेल, कहा- मैं निर्दोष हूँ, मुझे फंसाया गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में कवासी लखमा को 4 फरवरी तक जेल भेज दिया गया है। इससे पहले 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें 7 दिन की ED रिमांड में भेजा गया था।
21 जनवरी को रिमांड खत्म होने के बाद ED ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेजा गया। अब लखमा को 5 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। मीडिया से लखमा ने कहा कि, कब तक जेल में रखेंगें, 2 साल, 10 साल रहेंगे लेकिन जनता की लड़ाई लडेंगे।
पेशी के बाद लखमा ने कहा, “मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, और सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।”
बता दें कि शराब घोटाले की जांच में ED ने अब तक कई खुलासे किए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन और अनियमितताओं की बात सामने आई है। लखमा की गिरफ्तारी से इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है।