बसना : आयुष ग्राम गढ़फुलझर द्वारा ग्राम ठाकुरपाली में स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन
आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डा.प्रवीण चन्द्राकर महासमुन्द के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना अंतर्गत आयुष ग्राम गढ़फुलझर द्वारा ग्राम ठाकुरपाली में दिनांक 21 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ ग्राम ठाकुरपाली के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों के कर कमलो से हुआ |
शिविर में शिविर प्रभारी डॉ शिवशंकर मांझी डॉ. देवेंद्र कुमार नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी तोशगांव फार्मासिस्ट प्रवीर कुमार यादव दिनेश कुमार नायक सुरजीत पाटले एवं अश्वनी पांडे अंशकालीन स्वच्छक का विशेष सहयोग रहा। उक्त शिविर में कुल 163 रोगी लाभान्वित हुए जिसमे 96 रोगियों की ब्लड प्रेशर जांच एवं 35 रोगियों की मधुमेह जांच की गई एवं रोगानुसार औषधि वितरण एवम् आहार-विहार की जानकारी दी गई। सभी को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया।शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे मे तथा दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में जानकारी भी दी गई और पॉम्पलेट वितरण किया गया । स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन , अदरक आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई।