बागबाहरा : ट्रक ने स्कुटी को मारी ठोकर, सिर पर चड़ा चक्का, मौ... - CG Sandesh

बागबाहरा : ट्रक ने स्कुटी को मारी ठोकर, सिर पर चड़ा चक्का, मौके पर मौत.

बागबाहरा के खालसा टीवीएस के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने स्कुटी सवार को ठोकर मारकर उसके सिर में चक्का चड़ा दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई.  

मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को रात करीब 8 बजे स्कुटी क्र CG 06 HA 4846 में सुरज मरावी, अमुल मरकाम एवं कृष्णा ध्रुव तीनो कपड़ा खरीदने जा रहे थे, इसके बाद रात 09.45 बजे खालसा टीवीएस के पास अज्ञात ट्रक से उनका एक्सीडेंट हो गया.

इस दुर्घटना में सुरज मरावी के सिर में अज्ञात ट्रक का चक्का चढने से उसका खोपडी भेजा बाहर निकल गया, तथा घटना स्थल में उसकी मृत्यु हो गई. वहीँ अमुल मरकाम और कृष्णा ध्रुव घायल हो गए जिन्हें डायल 112 वाहन की मदद से घायलो को उठाकर सीएचसी बागबाहरा लाये.

बताया गया कि स्कुटी को अज्ञात ट्रक के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर स्कुटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से सूरज के सिर में ट्रक का चक्का चढने से उसका खोपडी भेजा बाहर निकले से मौके पर मृत्यु हो गया.

मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें