बसना : अखराभांठा टुकड़ा से 250 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : अखराभांठा टुकड़ा से 250 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 20 जनवरी 2025 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम अखराभांठा टुकड़ा से करीब 250 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण 1 कोख सिंह सिदार पिता अमर सिह उम्र 25 वर्ष, 2 गणेश बारिक पिता पिताम्बर बारिक उम्र 29 साल निवासी अखराभांठा टुकडा, थाना बसना के कब्जे से सफेद रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक की 38 नग झिल्ली प्रत्येक में 05-05 लीटर करीबन 190 लीटर एवं सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन 03 नग में भरी हुई देशी महुआ शराब करीबन 60 लीटर कुल जुमला 250 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 50,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कायम किया.


अन्य सम्बंधित खबरें