सरायपाली : न्यायालय में गवाही देने पर महिला ने गाली गलौच कर की मारपीट.
न्यायालय में गवाही देने पर एक महिला ने दुसरी महिला से गाली गलौच कर मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बसंती नंद ने लगभग एक वर्ष पूर्व अपने पड़ोसी रानी फगड़िया के साथ बबली व उनके परिवार के लोगों के बीच झगड़ा विवाद पर बबली के विरूद्ध गवाही दी थी, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है. उसी बात को लेकर बबली तुमने मेरे खिलाफ गवाही दिये हो कहकर बसंती को बार बार बहुत गंदी गंदी गाली गलौच करती थी. इसके बाद 20 जनवरी 2025 के सुबह 07:00 बजे जब बसंती अपने घर पर थी तो पुरानी रंजिश को लेकर बबली उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर तुझे जान से मरवा दूंगी कह रही थी, जिसपर बसंती बबली के घर के सामने जाकर झगड़ा विवाद करने का कारण पूछने पर बबली एवं उनकी बेटी संध्या बाघ आक्रोशित होकर बसंती से मारपीट कर सिर के बाल को पकड़ लिया व हाथ मुक्का से पीठ में मारे, तथा बायें हाथ को मरोड़ दिया जिससे हाथ में पहनी कांच के चूड़ी से कट गई. घटना को रानी फगड़िया, पुनम बेहरा, श्रवण फगड़िया ने देखे सुने है व बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध कायम किया.