CG : डैम में डूबा डिप्टी कलेक्टर का बेटा, खोजबीन में जुटा प्... - CG Sandesh

CG : डैम में डूबा डिप्टी कलेक्टर का बेटा, खोजबीन में जुटा प्रशासन

रायगढ़ । जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां टिपाखोल डैम में डिप्टी कलेक्टर का बेटा डूब गया है। देर रात होने के बावजूद युवक की खोजबीन जारी रही। पर अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। 


जानकारी के अनुसार डैम में लापता युवक जॉय के पिता अजय लकड़ा बालोद जिले में डिप्टी कलेक्टर हैं और उनकी मां जिंदल स्कूल रायगढ़ में टीचर है। युवक का नाम जय लकड़ा उम्र लगभग 25 वर्ष है, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ रायगढ़ जिले टिपाखोल डैम घूमने आया हुआ था, जहां नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया, इसकी जानकारी युवकों ने दी। वहीं सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हो गए, युवक की खोज में टीम लग गई, साथ ही जिंदल प्लांट की मदद भी ली गई, जिंदल के डॉग स्क्वायइड एवं गार्ड्स की टीम सर्च लाइट के साथ सर्चिंग ऑपरेशन में जुटे हुए है। देर रात होने के बावजूद युवक की खोजबीन जारी है, जिला प्रशासन की ओर से गोताखोरों की टीम देर रात मौके पर पहुंची, और तलाश में जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें