कोमाखान : बाजारपारा के पास लोहे का कत्ता लेकर लोगों को डराते... - CG Sandesh

कोमाखान : बाजारपारा के पास लोहे का कत्ता लेकर लोगों को डराते हुए एक गिरफ्तार

कोमाखान पुलिस ने 21 जनवरी 2025 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बिन्द्रावन बाजार पारा के पास लोहे का चापड़ (कत्ता) लेकर लोगों को डराते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बिन्द्रावन बाजार पारा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लोहे का चापड़ (कत्ता) लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है. सूचना पर पुलिस ग्राम बिन्द्रावन में बाजारा पारा के पास गए जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चापड़ (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम आनंद टंडन पिता सुखीराम टंडन उम्र 39 साल निवासी बिन्द्रावन थाना कोमाखान का निवासी होना बताया।

पुलिस ने आरोपी आनंट टंडन के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चापड (कत्ता) जिसकी धार वाला भाग की लंबाई 7.05 इंच एवं मुठ वाला भाग की लंबाई 4.25 इंच कुल 12 इंच, धार वाला बीच की चौडाई 2.36 इंच कीमती 250 रूपये को जप्त करआरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया.


अन्य सम्बंधित खबरें