ब्रेकिंग : ट्रेन से कूदे यात्रियों को दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन ... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : ट्रेन से कूदे यात्रियों को दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन ने रौंदा, 10 की मौत, यह है वजह

डेस्क। महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के परांदा स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग की अफवाह फैल गई। इसके बाद डरे हुए कई पैसेंजर्स ने ट्रेन की चेन पुलिंग की और कूदना शुरू कर दिया। इसके कारण यात्री दूसरे ट्रैक से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। कई यात्रियों की मौत होने की बात सामने आई है। जानकरी के मुताबिक करीब 35 से 40 यात्रियों ने पुष्पक एक्सप्रेस से छलांग लगाई है। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी कि अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई।


सभी घायलों का ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में गलत फायर अलार्म बजने से अफरातफरी मची। बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रैक पर गिरने से कई यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। सूत्रों के मुताबिक से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30-40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे। दूसरी दिशा से जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ यात्री आ गए। ट्रेन में ‘ACP’ यानी अलार्म चेन पुलिंग हुई थी। चेन पुलिंग क्यों हुई, इसकी जानकारी अभी रेलवे के पास नहीं है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें