पिथौरा : दिव्यांगजनों ने मनाया नव वर्ष मिलन समारोह - CG Sandesh

पिथौरा : दिव्यांगजनों ने मनाया नव वर्ष मिलन समारोह

छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा गत दिनों भैसाझार बैराज कोटा रतनपुर में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पुकराम कुर्रे विशेष अतिथि प्रदेश संयोजक मनोज महिलांगे , बिलासपुर जिला अध्यक्ष देव सिंह बंजारे ,कोषाध्यक्ष ईश्वर लाल सोनी ,शहर अध्यक्ष भगवान दुबे बिलासपुर जिला के संगठन सचिव राजेश अनंत, जिला उपाध्यक्ष परदेशी पटेल, जिलाध्यक्ष मुंगेली विजय निर्मलकर थे ।

सभी ने इस नववर्ष मिलन समारोह में सरकार के सामने कई मांगों को संगठन को बताया जिसमें सामान्य दिव्यांगजनों को 5000 दिव्यांग पेंशन, उनका बिना गारंटी लोन,मातृ वंदना में उनको शामिल करने आदि कई मांगों को संगठन के माध्यम से आह्वान किया । प्रदेश संयोजक मनोज महिलांगे ने सभी को आश्वस्त करते हुए बताया गया कि हम जरूर आचार संहिता खत्म होते ही मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे और सभी की समस्याओं को बताएंगे । प्रदेश अध्यक्ष पुकराम कुर्रे ने कहा कि आगामी दिनों का संघ दिव्यांगजनों के साथ दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी के मांग को पूरा करने के लिए प्रयास किया जाएगा जिसमें केंद्र के समान दिव्यांग वाहन भत्ता , पदोन्नति में 4% आरक्षण आदि बिंदुओं को सरकार के सामने रखेंगे ।उक्त कार्यक्रम में कीर्तन पटेल, केशव निषाद, लीलेश्वर दिनकर, मंजू यादव, रोहिणी साहू, सुरेखा भारती, बबली निषाद, सरोजनी देवांगन, मित्रा पात्रे, महर पात्रे, लता निर्मलकर, सीता साहू उत्तरा नवरंग, गोलू, द्वारिका जांगड़े, सीता प्रधान, लता महिलांगे राजकमल बघेल आदि उपस्थित रहे l

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी संघ के सह मीडिया प्रभारी पालेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा दी गयी ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें